Latest newsSports
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बुरे हाल पर अश्विन भी हैरान, प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल

आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन हर किसी को चौंका रहा है। टीम ने अब तक आठ मैचों में छह हार झेली है और प्लेऑफ की राह लगभग मुश्किल हो चुकी है। हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 243 रन बनाने के बावजूद हार ने स्थिति और गंभीर कर दी। इस प्रदर्शन पर अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी हैरानी जताई है।




