Latest newsMumbai news

शेफ यासमीन कुरैशी की ‘दावत-ए-अवध’ का फेयरफील्ड बाय मैरियट मुंबई में शानदार आगाज़

सीताराम मेवाती

प्रामाणिक अवधी भोजन के शौकीनों के लिए है एक सुनहरा अवसर l फेयरफील्ड बाय मैरियट मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट होटल ने लखनऊ की नवाबी रसोई के अनोखे स्वाद को मुंबई लाते हुए ‘दावत-ए-अवध’ फूड फेस्टिवल की शुरुआत की है। यह विशेष आयोजन 5 से 14 दिसंबर तक होटल के अवार्ड-विनिंग रेस्तरां ‘मेडो मेडो’ में प्रस्तुत किया जा रहा है।

  देश के प्रथम पद्मश्री से सम्मानित तथा अवधी पाक-शैली के द्रोणाचार्य माने जाने वाले दिवंगत शेफ इम्तियाज़ कुरैशी की पाक विरासत को आगे बढ़ाते हुए उनकी पुत्री, शेफ यास्मीन कुरैशी इस फेस्टिवल की कमान संभाल रही हैं। यह उत्सव अवध की पाक-परंपरा, नज़ाकत और राजसी कुकिंग स्टाइल को समर्पित है।

  फेस्टिवल में मेहमानों के लिए लखनऊ की रॉयल किचन से प्रेरित भव्य व्यंजनों की श्रृंखला परोसी जाएगी—सुगंधित बिरयानी, नर्म और कोमल गलौटी कबाब, पारंपरिक करी, और धीमी आँच पर पकने वाले क्लासिक अवधी व्यंजन। हर डिश में देगची कुकिंग की बारीकी और असली नवाबी फ्लेवर की झलक महसूस होगी।

  यह फेस्टिवल दिवंगत शेफ इम्तियाज़ कुरैशी को एक विनम्र श्रद्धांजलि भी है। शेफ यास्मीन कुरैशी अपने पिता की पाक-दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए अवधी स्वादों को उसी प्रामाणिकता, नजाकत और finesse के साथ प्रस्तुत कर रही हैं, जिसके लिए कुरैशी परिवार विश्वभर में प्रसिद्ध है।

  मुंबई तरंग से बातचीत में शेफ यास्मीन कुरैशी ने कहा, “अवधी खाने की खूबसूरती उसकी नजाकत, बारीकी और धीमी आंच पर पकने की परंपरा में है। ‘दावत-ए-अवध’ के माध्यम से हम मेहमानों को वही असल स्वाद, वही ख़ुशबू और वही नवाबी अंदाज़ पेश कर रहे हैं। मेरा प्रयास है कि हर व्यंजन में उस तहज़ीब और निपुणता का एहसास हो, जो अवधी पाक-शैली की पहचान है।”

  फेयरफील्ड बाय मैरियट मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जनरल मैनेजर इफ्तेखार मेहदी ने कहा, “यह फेस्टिवल अवध की पाक विरासत का उत्सव है, जिसे शेफ यास्मीन कुरैशी ने बेहद सलीके से जीवंत किया है। हमारा उद्देश्य लखनऊ की परंपरा को सम्मान देना और मेहमानों को एक यादगार गैस्ट्रोनॉमिक अनुभव प्रदान करना है।”

Related Articles

Back to top button