Latest newsPodcast

जब सोनिया और खरगे के लिए किरेन रिजिजू ने छोड़ी कुर्सी, मंच पर हंसी-ठहाके लगाते दिखे मेघवाल और राहुल

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्थल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बाबासाहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, पीयूष गोयल, लोकसभा सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य नेता भी प्रेरणा स्थल पर पहुंचे।
सत्ता और विपक्ष के लोग एक मंच पर दिखाई दिए
इस बीच मंच पर एक बेहतरीन दृश्य देखने को मिला। संसद या बाहर सियासी पिच एक-दूसरे पर वार-पलटवार करने वाले सत्ता और विपक्ष के लोग एक मंच पर दिखाई दिए। इस दौरान उनका एक-दूसरे के प्रति सम्मान और हंसी-ठहाकों वाली चर्चाएं देखते ही बनती है।
दरअसल, कार्यक्रम में सोनिया, राहुल और खरगे जब मंच पर पहुंचे तो केंद्रीय मंत्री रिजिजू और मेघवाल ने मंच पर उनका स्वागत किया। इस दौरान मेघवाल ने खरगे और राहुल के साथ कुछ बातचीत की और ठहाके लगाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान रिजिजू ने सानिया गांधी से बात की। इसके बाद रिजिजू ने सोनिया और खरगे को कुर्सी पर बैठने का आमंत्रण दिया। उन्होंने खुद को पीछे करते हुए सोनिया गांधी से विराजमान होने को कहा। इसके बाद रिजिजू ने राहुल से हाथ मिलाया और उन्हें भी अपना स्थान ग्रहण करने को कहा।

Related Articles

Back to top button