अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता का दूसरा दौर, पाकिस्तान में तैयारी; जंग खत्म करने की होगी कोशिश?

पाकिस्तान अगले हफ्ते अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली दूसरे दौर की महत्वपूर्ण शांति वार्ता की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को समाप्त करना है। इस युद्ध ने दुनिया भर में ऊर्जा की आपूर्ति को बुरी तरह प्रभावित किया है। पिछले हफ्ते हुई पहली सीधी बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हो गई थी। हालांकि, दोनों पक्ष अभी दो हफ्ते के अस्थायी युद्धविराम का पालन कर रहे हैं। यह युद्धविराम 22 अप्रैल को समाप्त होगा। पाकिस्तान इस मौके का फायदा उठाकर दोनों देशों को फिर से बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश कर रहा है।अधिकारिक ने सूत्रों ने शुक्रवार को कहा, दोनों पक्षों को बातचीत की टेबल पर वापस लाने के लिए तेजी से डिप्लोमैटिक काम हुआ। इस शांति प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर काफी सक्रिय हैं। पर्दे के पीछे काम करने के बाद, प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब, कतर और तुर्की के नेताओं से बातचीत की है। वहीं, फील्ड मार्शल मुनीर ने तेहरान में ईरान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के साथ मुलाकात की। हालांकि, बातचीत के नतीजे के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।



