पाकिस्तान में तनाव के बीच PSL पर संकट?
बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर सस्पेंस, PCB बोला- तय समय पर होगा टूर्नामेंट

पाकिस्तान में जारी क्षेत्रीय तनाव के बीच पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 को लेकर अनिश्चितता का माहौल बन गया है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीबी का मानना है कि हालात तनावपूर्ण जरूर हैं, लेकिन लीग को लेकर किसी तरह की देरी या बदलाव की योजना फिलहाल नहीं है। हालांकि, इस लीग में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर सस्पेंस है। पीएसएल 2026 का उद्घाटन मुकाबला लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। पीसीबी ने सभी टीमों को ट्रेनिंग शेड्यूल भी भेज दिया है, जिसमें 24 और 25 मार्च को प्रैक्टिस सेशन तय किए गए हैं। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि टूर्नामेंट को दूसरे देश में शिफ्ट करने का कोई विचार नहीं है।



