Latest newsWorld news

ट्रंप की धमकियों पर ईरान की दो टूक, बोला- हमारी मांगें मानने के अलावा US के पास कोई रास्ता नहीं बचा

ईरान-अमेरिका के बीच स्थायी संघर्ष विराम को लेकर चर्चा जारी है। दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी खूब हो रही है। शनिवार को ईरान के रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ा बयान दिया गया है। मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि अमेरिका-इस्राइल के पास हमारी मांगों को मानने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, मंत्रालय के प्रवक्ता रजा तलाए-निक ने कहा कि ट्रंप के पास ईरानी की मांगें मानने और ईरान के अधिकारों को स्वीकार करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने कहा, ‘चाहे जंग हो या बातचीत, दोनों हालात में अमेरिका और इस्राइल के लिए यही एक रास्ता बचा है। अगर वह ईरान की मांगों को नहीं मानते, तो दोनों को नुकसान उठाना पड़ेगा।”

Related Articles

Back to top button