Latest newsMumbai news

महाराष्ट्र विधान परिषद में 10 नए सदस्यों ने ली शपथ; AIMIM ने SIR के तीसरे चरण का स्वागत किया

महाराष्ट्र विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों को मुंबई स्थित विधान भवन में पद की शपथ दिलाई गई। इनमें सत्ताधारी भाजपा के छह सदस्य हैं। विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने सेंट्रल हॉल में आयोजित समारोह में सदस्यों को बृहस्पतिवार को शपथ दिलाई। वर्तमान में 78 सदस्यीय उच्च सदन में 22 सीटें खाली हैं। अब दिसंबर में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव होंगे।

असली और हकदार मतदाता का नाम नहीं कटना चाहिए
महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण की घोषणा हो चुकी है। चुनाव आयोग के इस एलान पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता वारिस पठान ने कहा, एसआईआर की प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है और हर नागरिक को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। किसी भी असली और हकदार मतदाता का नाम नहीं कटना चाहिए… इसलिए एआईएमआईएम का कहना है कि सभी मतदाताओं को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। जब बीएलओ आएं तो उन्हें दस्तावेज दिखाएं… किसी की नागरिकता भी नहीं छिनी चाहिए। चुनाव में वोट डाल कर अपने प्रतिनिधि चुनना मतदाताओं का अधिकार है।

Related Articles

Back to top button