Latest newsSports
चोट से उबरकर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े मिचेल स्टार्क, टीम को मिली बड़ी राहत; कब मैदान पर उतरेंगे?

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी राहत मिली है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क चोट से उबरकर टीम कैंप से जुड़ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की पुष्टि की, जिससे टीम और फैंस दोनों में उत्साह देखने को मिला। स्टार्क कंधे और कोहनी की चोट के चलते काफी समय से क्रिकेट से दूर थे। दरअसल, एशेज सीरीज में भारी वर्कलोड के बाद उन्हें यह समस्या हुई। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में 150 से ज्यादा ओवर फेंके और 31 विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी बने। इसके बाद बिग बैश लीग में खेलते हुए उन्हें चोट और गंभीर हो गई, जब कैच पकड़ने के दौरान वे गिर पड़े। हालांकि मिचेल स्टार्क टीम के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन वह पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। टीम मैनेजमेंट उन्हें पूरी तरह फिट होने का समय देना चाहता है।



