Latest newsSports
‘चयन में स्पष्टता की कमी’, भारत की करारी हार के बाद इस दिग्गज ने कोच गंभीर-अजीत अगरकर पर उठाए सवाल

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को तीसरे दिन ही करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। मुकाबला भारत ने पहले दो दिनों में अपने पक्ष में जरूर मोड़ा था, लेकिन तीसरे दिन टीम पूरी तरह बिखर गई। 124 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत मात्र 93 पर ऑल आउट हो गया। इस हार के बाद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने टीम मैनेजमेंट और चयन समिति पर सवाल खड़े किए।



