Celebrity newsLatest news

जैकी श्रॉफ ने गुरु दत्त को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, साझा की अनदेखी तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भारतीय सिनेमा के महान फिल्म निर्माता और अभिनेता गुरु दत्त को उनकी 101वीं जयंती पर याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। जैकी ने गुरु दत्त के लिए एक खास नोट भी लिखा है।

जैकी श्रॉफ ने दी गुरु दत्त को श्रद्धांजलि
जैकी श्रॉफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गुरु दत्त की कई पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘गुरु दत्त को उनकी जयंती पर याद करते हुए।’  गुरु दत्त का जन्म 9 जुलाई, 1925 को हुआ था। उनका असली नाम वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण था। उन्होंने 1951 में फिल्म ‘बाजी’ से निर्देशन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘आर-पार’, ‘सीआईडी’, ‘प्यासा’, ‘कागज के फूल’ और ‘चौदहवीं का चांद’ जैसी कई शानदार फिल्में बनाईं। गुरु दत्त की ‘प्यासा’ और ‘कागज के फूल’ जैसी फिल्में रिलीज के समय तो ज्यादा नहीं चलीं, लेकिन आज इन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है। उनकी फिल्मों ने हमें कई यादगार गाने दिए, जैसे ‘जाने वो कैसे लोग थे’, ‘ये दुनिया अगर मिल भी जाए’ और ‘बाबूजी धीरे चलना’। इन गानों को मोहम्मद रफी और गीता दत्त जैसे दिग्गजों ने गाया था।

गुरु दत्त का निधन
गुरु दत्त ने 1953 में मशहूर गायिका गीता दत्त से शादी की थी। अभिनेत्री वहीदा रहमान के साथ भी उनका काम का रिश्ता काफी चर्चा में रहा। भारतीय सिनेमा के इस महान कलाकार का निधन 10 अक्तूबर, 1964 को सिर्फ 39 साल की उम्र में हो गया था।

Related Articles

Back to top button