Latest newsMumbai news

बकरीद से पहले कुर्बानी के बकरों को लेकर बवाल, तीन FIR दर्ज; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में बकरीद से पहले कुर्बानी के बकरों को लेकर विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने पूरे मामले में तीन एफआईआर दर्ज की हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, मीरा रोड के पूनम क्लस्टर स्थित सृष्टि कॉम्प्लेक्स में बकरीद के लिए कुर्बानी के बकरों को रखने हेतु एक अस्थायी शेड बनाया गया था। इस पर कुछ स्थानीय निवासियों और हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई। विरोध बढ़ने के बाद यह अस्थायी ढांचा हटा दिया गया, लेकिन इसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया। 

 

Related Articles

Back to top button