तमिलनाडु के चुनाव प्रभारी बनने के बाद पीयूष गोयल का पहला दौरा, राज्यपाल से भी करेंगे मुलाकात

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार को चेन्नई के दौरे हैं। हवाई अड्डे पर गोयल का पार्टी सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ ही गोयल ने कमलालयम स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा कोर कमेटी के नेताओं की बैठक के दौरान वर्तमान राजनीतिक स्थिति और गठबंधन पर चर्चा की। इसके साथ ही एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी से भी मुलाकात करेंगे। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि से भी मिलेंगे। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और विधायक वनथी श्रीनिवासन ने कहा, “वह और तमिलनाडु के सह-प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल हमारे गठबंधन के नेताओं से मिलेंगे।”जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी इस बार एआईएडीएमके से अधिक सीटों की मांग करेगी, तो उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सीटों की संख्या और निर्वाचन क्षेत्रों पर अंतिम निर्णय पार्टी हाई कमांड द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हम अपनी सिफारिश प्रस्तुत करेंगे, और हमारा नेतृत्व अंतिम निर्णय लेकर घोषणा करेगा।”उनके अलावा, राज्य प्रमुख नैनार नागेंथ्रान, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, तमिलनाडु प्रभारी डॉ पी सुधाकर रेड्डी और डॉ तमिलिसाई सौंदर्यराजन उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने गोयल और मेघवाल के साथ बैठक में भाग लिया।
पदभार संभाले के बाद गोयल का राज्य में पहला दौरा
तमिलनाडु में भाजपा के चुनाव प्रभारी का पदभार संभालने के बाद गोयल की अपनी पहली यात्रा है। एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने पीटीआई को बताया कि केंद्रीय मंत्री अपने इस दौरे में 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के नेताओं की तैयारियों का आकलन करने के लिए उनसे बातचीत करेंगे। हालांकि उन्होंने 15 दिसंबर को पदभार संभाला था, इसलिए यह बैठक संभवत एक परिचय सत्र होगी।



