Latest newsMumbai news

करियर बनाने का वादा कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी फुटबॉल कोच गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक फुटबॉल कोच को 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि कोच ने लड़की को खेल में उसका करियर बनाने का वादा करके तीन साल तक उसका शोषण किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर, शनिवार को 36 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वह वसई इलाके में एक प्राइवेट फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर चलाता है। 

 

Related Articles

Back to top button