Latest newsPodcast

कांग्रेस ने कसी कमर, अशोक गहलोत-भूपेश बघेल बने वरिष्ठ पर्यवेक्षक, इन नेताओं के पास जिम्मेदारी

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को रफ्तार दे दी है। चुनावी रणनीति को मजबूत बनाने और संगठन को धार देने के लिए पार्टी ने दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी को बिहार चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये तीनों वरिष्ठ नेता बिहार में पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे, महागठबंधन के सहयोगी दलों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे और चुनाव प्रचार अभियान को दिशा देंगे।

जिलों में भी कांग्रेस ने बनाई मजबूत टीम
दरअसल, कांग्रेस इस बार बिहार में पहले से ज़्यादा आक्रामक और संगठित रूप में उतरना चाहती है। वरिष्ठ नेताओं की तैनाती से पार्टी यह संकेत दे रही है कि चुनाव में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और महागठबंधन के साथ तालमेल को प्राथमिकता दी जाएगी। इसलिए पार्टी ने वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बिहार के सभी जिलों के लिए जिला चुनाव पर्यवेक्षकों की भी घोषणा की है। ये नेता अपने-अपने जिलों में जाकर स्थानीय स्तर पर पार्टी की स्थिति का आकलन, उम्मीदवारों को समर्थन और चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी चाहती है कि बिहार में संगठनात्मक मजबूती और रणनीतिक तालमेल दोनों पर बराबर ध्यान दिया जाए।

इन नेताओं को सौंपी गई जिला पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी
कांग्रेस ने जिन नेताओं को जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, उनमें कांग्रेस नेता अविनाश पांडे, कमलेश्वर पटेल, हरीश चौधरी, काजी निज़ामुद्दीन, अजय कुमार लल्लू, भक्त चरण दास, अजय राय, शुभंकर सरकार, सतेज बंटी पाटिल, ईशा खान चौधरी, तनुज पुनिया, प्रदीप जैन आदित्य, अनिल चौधरी, अभिषेक दत्त, रामकिशन ओझा, सत्यनारायण पटेल, चेतन चौहान, बी. वी. श्रीनिवास, विक्रांत भूरिया, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, राधा कृष्ण किशोर, इरफ़ान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, राणा गुरजीत, अशोक चांदना, विश्वजीत कदम, रामलाल जाट, जयसिंह अग्रवाल, रफीक खान, दिनेश गुज्जर, अभिमन्यु पुनिया, हिना कावरे, वीरेंद्र राठौड़, संजय कपूर, रोहित चौधरी, अमित सिहाग, विपिन वानखड़े, नीरज दीक्षित, प्रवीण पाठक, करण सिंह उचियाड़ा और अनिल चोपड़ा शामिल है।

Related Articles

Back to top button