Celebrity newsLatest news

सलमान के बाद बिश्नोई गैंग के निशाने पर आमिर! पुलिस ने शिकायत मिलने से किया इनकार

पुलिस ने बताया कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट से आमिर खान को धमकी मिलने के बारे में पता चला और वे आगे की कार्रवाई करने से पहले वायरल पोस्ट की सच्चाई की जांच कर रहे हैं। आईएनएस के मुताबिक, आमिर को फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए धमकी मिली, जो कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था। पोस्ट में लिखा था, ‘मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) हूं। जो लोग हमारे देश में हमारी संस्कृति के खिलाफ काम कर रहे हैं और आमिर खान जैसे लोग जो ‘लव जिहाद’ के नाम पर इसे बढ़ावा दे रहे हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।’ पोस्ट में आगे लिखा, ‘उन्हें (आमिर खान) बहुत जल्द जवाब दिया जाएगा। यह हमारे सनातन धर्म और हमारे देश के खिलाफ है, जो लोग स्टारडम के नाम पर ऐसी चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं। हम उन्हें बख्शेंगे नहीं।’

पुलिस ने क्या कहा? 
मुंबई पुलिस ने कहा है कि अब तक न तो आमिर खान और न ही उनकी टीम ने कोई शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को इस कथित धमकी के बारे में मीडिया रिपोर्टों से पता चला, जिनमें दावा किया गया था कि यह धमकी फेसबुक के जरिए दी गई थी। वे अभी इस जानकारी की पुष्टि कर रहे हैं। आमिर खान की तरफ से औपचारिक शिकायत मिलने के बाद आगे की जांच शुरू की जाएगी। 5 जुलाई को की थी आमिर ने गौरी से शादी 
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी की थी। यह उनकी तीसरी शादी है। उन्होंने घर पर निजी समारोह में शादी की थी, जिसमें परिवार के सदस्य और खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

तीन शादियां कर चुके हैं आमिर खान
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जो 1986 से 2002 तक चली थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी फिल्ममेकर किरण राव से की थी, जो 2005 से 2021 तक चली थी। अब आमिर खान ने 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा में मौजूद अपने घर पर एक निजी समारोह में गौरी स्प्रैट से शादी की थी। यह उनकी तीसरी शादी है।

Related Articles

Back to top button