Latest newsSports

धनंजय डि सिल्वा ने क्यों छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी? कैसा रहा प्रदर्शन, जानें क्या कहा

श्रीलंका के टेस्ट कप्तान धनंजय डि सिल्वा ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। गुरुवार को सामने आए इस फैसले के बाद उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कमान अगली पीढ़ी को सौंपी जाए। 35 वर्षीय डि सिल्वा ने 69 टेस्ट मैचों में 13 शतकों की मदद से 4,400 से अधिक रन बनाए हैं। डि सिल्वा हालांकि, एक खिलाड़ी के रूप में चयन के लिए उपलब्ध बने रहेंगे।  

एसएलसी ने जताया आभार 
जनवरी 2024 में टेस्ट कप्तानी संभालने वाले डि सिल्वा ने श्रीलंका क्रिकेट के चयन पैनल को एक पत्र भेजकर अपने इस फैसले की जानकारी दी। चयन समिति को लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा कि यह उनकी राय है कि कमान अगली पीढ़ी को मिलना सबसे बेहतर रहेगा। श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डि सिल्वा ने सबसे लंबे प्रारूप में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि श्रीलंका क्रिकेट उनके करियर के बाकी बचे समय के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता है और टेस्ट टीम को दिए गए उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद करता है।  

कप्तान के तौर पर कैसा रहा प्रदर्शन
डिमुथ करुणारत्ने से कमान संभालने के बाद डि सिल्वा ने 18 टेस्ट मैचों में श्रीलंका का नेतृत्व किया, जिसमें से श्रीलंका ने सात मैचों में जीत हासिल की। कप्तान के रूप में उन्होंने 36.45 की औसत से 1130 रन बनाए और नौ विकेट भी हासिल किए। डि सिल्वा ने फरवरी 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से अपनी कप्तानी की शुरुआत की थी। इस टेस्ट मैच को श्रीलंकाई टीम 10 विकेट से जीतने में सफल रही थी। उनकी अगुआई में श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। इस ऑलराउंडर ने श्रीलंका को ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ जीत दिलाने में मदद की, जो 2014 के बाद इंग्लैंड की धरती पर टीम की पहली टेस्ट जीत रही। हालांकि, श्रीलंकाई टीम सीरीज जरूर 1-2 से हार गई थी। उनकी कप्तानी में श्रीलंका ने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड को भी 2-0 से हराया। हालांकि, 2024 के अंत और 2025 की शुरुआत में श्रीलंका को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के दौरों पर लगातार चार टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम वेस्टइंडीज में भी टेस्ट सीरीज 0-1 से हार गई और हाल ही में अपने घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ भी सीरीज गंवा बैठी।  कप्तान के रूप में उनकी आखिरी टेस्ट सीरीज भारत के खिलाफ थी, जिसमें श्रीलंका को 0-1 से हार मिली। हालांकि, कोलंबो टेस्ट में सोनल दिनुशा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम सीरीज में क्लीन स्वीप होने से जरूर बच गई थी और तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ था। 

Related Articles

Back to top button