Life Style
RCB के कप्तान का ये अंदाज आपने पहले नहीं देखा होगा, स्टाइल के मामले में देते हैं विराट को टक्कर

आईपीएल के 18वें सीजन में आरसीबी यानी कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज फिर से बार क्रिकेट के मैदान में अपने प्रतिद्वंदी को टक्कर देने के लिए उतरेगी। आज आरसीबी का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ है, ऐसे में दोनों टीमों ने कमर कस ली है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की सॉलिड प्लानिंग की वजह से टीम लगातार सफलता हासिल कर रही है। रजत पाटीदार न सिर्फ अपने खेल की वजह से बल्कि अपने लुक्स की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। उनका अंदाज हर किसी के दिल पर छा जाता है। यदि आपने रजत का अलग अंदाज नहीं देखा है, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां हम उनके कुछ ऐसे लुक्स आपको दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेने के बाद आपका लुक भी एकदम बदल सा जाएगा। भले ही रजत अपने नॉर्मल लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा नहीं करते हैं, बावजूद उनके कुछ लुक्स के ही लोग दीवाने हैं। ऐसे में सबसे पहले नजर डालते हैं रजत के एथनिक लुक पर। उनपर ये शेरवानी काफी जच रही है। इसके साथ उन्होंने गले में जो हैंडलूम का शॉल कैरी किया है, उस वजह से उनका लुक और भी ज्यादा कमाल का लग रहा है।
कुर्ता-पायजामा लुक से आप भी लें टिप्स
आप सिंपल के कुर्ते-पायजामे में भी उनका स्टाइलिश अंदाज देख सकते हैं। गुलाबी रंग का कुर्ता उनपर काफी जच रहा है। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग की पायजामी कैरी की है। यदि आप भी कुर्ता पायजामा खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उनके इस लुक से टिप्स लें। आरसीबी के कप्तान का ये ऑल व्हाइट लुक भी काफी क्लासी है। यदि आपको भी रॉयल लुक कैरी करना पसंद है तो आप रजत के इस लुक से टिप्स लें। जिस तरह से इस तरह का लुक उनपर कमाल का लगता है, ठीक उसी तरह से आप भी ये काफी जचेगा।

यदि किसी शादी के लिए आप सूट सिलवाने का सोच रहे हैं तो रजत के इस लुक से टिप्स लें। कोट पैंट के साथ रजत ने सिर पर जो साफा बांधा है, उसकी वजह से उनका अंदाज और भी ज्यादा क्लासी और स्टाइलिश दिख रहा है। लड़कों को इस तरह का लुक काफी पसंद आता है। इस तरह के लुक को कैरी करने के लिए आपके पास सिर्फ जींस और टीशर्ट होनी चाहिए। इसी के चलते रजत ने भी इस लुक को कैरी किया है। इसके साथ मेसी हेयर आपके लुक को भी कूल दिखने में मदद करेंगे।
यहां देखें कूल अंदाज
यदि आपको कहीं बाहर घूमने जाना है तो रजत के लुक पर एक नजर डालें। इस तरह की टीशर्ट और शॉर्ट्स आपको कूल दिखने में मदद करेंगे। ऐसे में आप भी बिना सोचे इस लुक को कैरी करें। ऐसा आउटफिट आ भी काफी सस्ता जाता है।