Latest newsWorld news

राष्ट्रपति ट्रंप बोले- यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका सीधा शांति समझौता, युद्धविराम नहीं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ अलास्का में बैठक के बाद कहा कि यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि सीधे एक शांति समझौता किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल युद्धविराम करने से काम नहीं चलेगा। यूक्रेन और यूरोपीय नेताओं से बातचीत के बाद ट्रंप ने यह बात सोशल मीडिया पर कही। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, सभी नेताओं का माना है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी खौफनाक युद्ध को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि सीधे एक शांति समझौता किया जाए। केवल युद्धविराम का समझौता करने से अक्सर शांति टिकी नहीं रहती। ट्रंप ने यह भी कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की सोमवार को व्हाइट हाउस में उनसे मिलने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा, तो इसके बाद वह रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ भी एक बैठक तय करेंगे।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर क्या कहा
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘अलास्का में शानदार और बहुत सफल दिन रहा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई बैठक बहुत अच्छी रही। इसी तरह, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और कई यूरोपीय नेताओं के साथ रात को फोन पर अच्छी बातचीत हुई, जिनमें सम्मानित नाटो महासचिव भी शामिल हैं। सभी ने मिलकर यह तय किया कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे खौफनाक युद्ध को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका है कि सीधे एक शांति समझौता किया जाए। सिर्फ युद्धविराम करने से अक्सर हालात दोबारा बिगड़ जाते हैं, इसलिए स्थायी समाधान के लिए शांति समझौता जरूरी है। राष्ट्रपति जेलेंस्की सोमवार दोपहर को वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस में ओवल ऑफिस में मुझसे मिलने आ रहे हैं। अगर सब कुछ सही रहा, तो उसके बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी बैठक तय की जाएगी।’

Related Articles

Back to top button