Celebrity newsLatest news
38 साल बाद श्रीनगर पहुंचे इमरान हाशमी, होगी ग्राइंड जीरो की स्क्रीनिंग, शेयर कीं तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ग्रांउड जीरो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले इसकी खास स्क्रीनिंग श्रीनगर में रखी गई है, जिसकी सूचना खुद इमरान ने सोशल मीडिया की एक पोस्ट के जरिए दी है। यह स्क्रीनिंग सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सैनिकों और अधिकारियों को समर्पित है, जो मुख्य अतिथि होंगे। यह आयोजन उनके साहस और बलिदान को सम्मान देने के लिए है।
इमरान का इंस्टाग्राम पोस्ट
इमरान ने इंस्टाग्राम पर निर्देशक तेजस देओस्कर के साथ एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, ‘ग्राउंडजीरो टचडाउन.. ऐतिहासिक दिन श्रीनगर में 38 साल बाद पहली रेड कार्पेट फिल्म स्क्रीनिंग, यह बीएसएफ सैनिकों और उनके अधिकारियों के सम्मान में एक विशेष फिल्म स्क्रीनिंग है।’

फिल्म ग्राउंड जीरो
फिल्म ग्राउंड जीरो में इमरान कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने बीएसएफ के एक साहसी आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन का नेतृत्व किया था। यह ऑपरेशन कुख्यात आतंकवादी गाजी बाबा के खात्मे के लिए जाना जाता है, जिसके लिए धर दुबे को 2005 में कीर्ति चक्र मिला। इमरान ने किरदार के लिए कड़ी मेहनत की, जिसमें महीनों की ट्रेनिंग और सख्त डाइट शामिल थी। फिल्म का ट्रेलर 7 अप्रैल को रिलीज हुआ, जो दर्शकों को बीएसएफ के इस साहसी मिशन की कहानी से रूबरू कराता है। ग्राउंड जीरो को एक्सेल एंटरटेनमेंट ने बनाया है और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने निर्माण किया हैं। यह फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि में सेवा और बलिदान की सच्ची कहानी दिखाएगी।