India newsLatest news

भारत बनेगा ग्लोबल क्रिएटिव मार्केट का हब, मुंबई में दिखेगा कंटेंट और कल्चर का जलवा

भारत के मीडिया और मनोरंजन उद्योग के उभरते परिदृश्य पर दुनिया की निगाह है। आज के दौर में भारत कंटेंट से लेकर कॉन्सेप्ट के जरिये ‘ग्लोबल क्रिएटिव मार्केट’ का सबसे बड़ा प्लेयर बनकर उभरा है। आगामी ‘वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट’ (वेव्स) 2025 भारत के रचनात्मक पुनर्जागरण की दिशा में बड़ा कदम है। 1 से 4 मई, 2025 तक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाला यह वैश्विक शिखर सम्मेलन सिर्फ एक ‘इवेंट’ मात्र नहीं है, बल्कि यह विश्व मंच पर भारत के रचनात्मक उदय की एक साहसिक घोषणा है। इस शिखर सम्मेलन के तहत कई बेहतरीन पहल की जा रही हैं। इन्ही में से एक है ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’। इसके जरिये संगीत, फैशन, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र से 31 प्रतिभाओं को खोज कर भारत के छिपे हुए ‘रत्नों’ को नया मंच दिया जाएगा। इसके अलावा शास्त्रीय संगीतकारों के लिए’ वाह उस्ताद’ और ‘मेक द वर्ल्ड वियर खादी’ भी शानदार पहल हैं, जो भारतीय ट्रेडिशन को ग्लोबल फैशन ट्रेंड्स के साथ जोड़ने का बड़ा काम करेगा।
क्षमताओं के पूरे स्पेक्ट्रम के प्रदर्शन का समय
वेव्स एक ऐसा मंच बन गया है जिसके जरिये साबित होगा कि आज के दौर में रचनात्मकता का दायरा सिर्फ मनोरंजन के रूप में सीमित नहीं किया जा सकता, बल्कि यह अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के लिए भी बड़ी रणनीतिक पहल है। प्रधानमंत्री मोदी का भारत को ‘कंटेंट क्रिएशन शुपर पावर’ बनाने का विचार साहसिक और प्रेरणादायक है और वेव्स इसका ‘लॉन्चपैड’ बनने जा रहा है। ट्रेडिशनल आर्ट से लेकर वीएफएक्स, गेमिंग और स्टोरी टेलिंग में एआई जैसी अत्याधुनिक तकनीकों तक के जरिये इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय प्रतिभा को वैश्विक मानचित्र पर लाना है। क्रिएटर्स को वैश्विक खरीदारों और निवेशकों से जोड़ने के लिए डिजिटल मार्केटप्लेस ‘वेव्स बाजार’ एक ऐसा प्लेटफाॅर्म है जिसकी हमें लंबे समय से जरूरत थी। यह डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत मुहिम को मजबूती प्रदान करता है। साथ ही ‘ओटीटी वेव्स प्लेटफाॅर्म’ स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं और कहानीकारों के लिए गेम-चेंजर हो सकता है। इस सबके अलावा भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान एक बड़ा कदम है। 400 करोड़ के बजट से मुंबई में बनने वाला यह संस्थान अपने आप में ऐसा पहला संस्थान होगा, जो एम एंड ई रिसर्च और टैलेंट डेवलपमेंट के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर सकता है। आज के दौर में जब हम कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में वर्ल्ड लीडरिशप की तरफ बढ़ रहे हैं, तो इस तरह का बुनियादी ढांचा बेहद आवश्यक है।
वेव्स 2025 में भारत 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की मेजबानी करने जा रहा है, जो अपने आप में अद्भुत है। इतने बड़े आयोजन का स्पष्ट संदेश है कि भारत अब ग्लोबल एंटरटेनमेंट चर्चा में किनारे नहीं किया जा सकता, बल्कि भारत अब इस क्षेत्र में नेतृत्व कर रहा है।
भारत की रोमांचक ‘कहानी’ की गवाह बनेगी दुनिया
कुल मिलाकर वेव्स-2025 को केवल फिल्मों, संगीत या डिजिटल कंटेंट के चश्मे से नहीं देखा जा सकता, बल्कि यह भारत द्वारा अपनी शर्तों पर दुनिया को अपनी आज की रोमांचक ‘कहानी’ बताने का एक शानदार तरीका है। यदि आप भी एक निर्माता, निवेशक, प्रौद्योगिकीविद् या भारत के रचनात्मक भविष्य के बारे में भाव रखने वाले व्यक्ति हैं, तो यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे। उम्मीदों की इन ‘लहरों’ पर भविष्य के तमाम चमकते सितारों का अक्श दिखना वाकई बेहद सुखद अनुभव है।

Related Articles

Back to top button