Celebrity newsLatest news

पहलगाम हमले के बीच शाहरुख खान का पुराना वीडियो वायरल, समझाया जिहाद का असली मतलब

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में एक बार फिर आतंकवाद का मुद्दा गर्माया हुआ है। पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोष मासूमों को मार दिया। अक्सर आतंकवादी अपने इन क्रूर हमलों के पीछे जिहाद शब्द का इस्तेमाल करते हैं और जिहाद का हवाला देकर इस तरह के आतंकी हमलों को अंजाम देते हैं। अब पहलगाम हमले के बाद से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान जिहाद का मतलब समझाते नजर आ रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद से जिहाद शब्द एक बार फिर चर्चाओं में बना हुआ है। अब इस आतंकी हमले के बाद से किंग खान यानी शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में शाहरुख बता रहे हैं कि असल मायने में जिहाद शब्द का मतलब क्या है। वायरल वीडियो में शाहरुख कहते हैं, “हमारे धर्म में एक शब्द है जिहाद, जिसका गलत इस्तेमाल किया जाता है। जिहाद की सोच भी बिलकुल वैसी ही है, अपने अंदर के बुरे विचारों पर विजय पाना, उसके लिए लड़ना और उन्हें मारना, उसे जिहाद कहते हैं। बाहर सड़कों पर लोगों को मारना जिहाद नहीं कहलाता।”

आतंकियों ने गोलियां बरसाकर ले ली 26 लोगों की जान
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल की देर शाम आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर उन पर गोलियां बरसा दी थीं। जिसमें तकरीबन 26 मासूम निर्दोषों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है और लोग इस घटना पर दुख जता रहे हैं। साथ ही सरकार से कड़े एक्शन की उम्मीद भी जता रहे हैं। शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म ‘डंकी’ में नजर आए थे। इसके अलावा अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वो अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button