Latest newsMumbai news

‘उनकी मां को वहीं पल रहे आतंकियों ने मारा डाला, बचकानी बातें न करें’, बिलावल को ओवैसी का जवाब

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर जारी प्रदर्शन में AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे। यहां उन्होंने वक्फ को लेकर सरकार के फैसले का विरोध किया, लेकिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र के कदमों का समर्थन किया। पहले उन्होंने कहा कि यह अधिनियम हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। इस अधिनियम को लाने का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों को बचाना नहीं, बल्कि मुसलमानों से उन्हें छीनना है। इस दौरान उनसे जब पहलगाम हमले के बाद बिलावल भुट्टो जरदारी के ‘खून बहेगा…’ वाले बयान पर सवाल किया गया तो ओवैसी ने कहा कि बचपनें की बातें नहीं करना। उनकी मां को उनके ही देश में पल रहे आतंकवादियों ने मार डाला। क्या उन्हें पता भी है कि वे क्या कह रहे हैं?

Related Articles

Back to top button