Latest newsSports
‘कप्तानी तो ठीक है, लेकिन बल्लेबाजी सुधारें ऋषभ पंत’, मेंटर जहीर खान ने LSG के कप्तान पर साधा निशाना

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाएंट्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 54 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही लखनऊ के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा। टीम के लिए आगे के लगभग सभी मैच करो या मरो वाले हैं। मुंबई के खिलाफ 216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम 20 ओवर में 161 रन पर सिमट गई। टीम का पूरा दारोमदार लखनऊ के शुरुआती तीनों बल्लेबाज पर है, क्योंकि बाद के बल्लेबाज यानी मध्यक्रम बिल्कुल ही नहीं चल रहे। इसका खामियाजा टीम को हार के साथ चुकाना पड़ रहा है। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत का बल्ला अब तक खामोश है और अब लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर जहीर खान ने पंत को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने कहा है कि पंत की कप्तानी अच्छी है, लेकिन उन्हें बल्ले से भी कमाल दिखाना होगा। इसके अलावा उन्होंने तेज गेंदबाज मयंक यादव को लेकर भी बात की है। जहीर खान का मानना है कि पंत एक कप्तान के रूप में सभी कसौटियों पर खरे उतर रहे हैं, लेकिन इस आईपीएल में खराब स्कोर से उबरने के लिए बल्ले से कुछ खास करने की जरूरत है। पंत ने अब तक इस सीजन बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए हैं। 27 करोड़ में नीलामी में बिकने वाला यह खिलाड़ी 10 मैचों में 110 रन में बना पाया है। इसमें से छह बार वह दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं। उनकी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 63 रन की पारी ही शानदार रही। पंत मुंबई के खिलाफ मैच में पार्ट टाइम स्पिनर विल जैक्स की गेंद पर आउट हो गए।
‘कप्तान के तौर पर पंत शानदार’
जहीर ने मुंबई से मिली हार के बाद कहा, ‘मैं इसे किसी भी चीज से नहीं जोड़ूंगा। वह एक लीडर हैं और इस भूमिका में वह शानदार रहे हैं। यह ऐसी चीज है जिसकी मैं गारंटी ले सकता हूं। उस ग्रुप में हर एक व्यक्ति को सहज महसूस कराने, उसकी बात सुनने और आईपीएल में होने वाली हर चीज की योजना बनाने के लिए वह जिस तरह के प्रयास कर रहे हैं, वह शानदार है। जहीर ने कहा कि पंत कप्तान के तौर पर अहम बने रहेंगे और टीम उम्मीद करेगी कि यह 27 वर्षीय खिलाड़ी बल्ले से अपनी फॉर्म हासिल करे। उन्होंने कहा, ‘कप्तान के तौर पर वह सभी कसौटियों पर खरे उतर रहे हैं। एक बल्लेबाज के तौर पर मध्यक्रम ऋषभ पर निर्भर है और मुझे पूरा भरोसा है कि हम उनसे जो चाहते हैं, वह होगा। यह सिर्फ शुरू होने की बात है। मैं इसे दबाव से नहीं जोड़ूंगा। आपने देखा है कि वह किस तरह के खिलाड़ी हैं।’जहीर ने तेज गेंदबाज मयंक यादव को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने भरोसा जताया कि तेज गेंदबाज मयंक यादव गति में आईपीएल में ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने के साथ-साथ सुधरती जाएगी। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मयंक ने चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद वापसी की है। पिछले साल अक्तूबर में भारत के लिए सबसे छोटे प्रारूप में डेब्यू करने के बाद उन्हें अपनी पीठ और पैर की अंगुलियों से संबंधित समस्याओं से जूझना पड़ा था।

मुंबई के खिलाफ मयंक ने दो विकेट लिए
रविवार को मयंक ने इस सीजन का अपना पहला मैच खेला और 40 रन देकर दो विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा (12) और हार्दिक पांड्या (05) को आउट किया। उन्होंने 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में गेंदबाजी की जो पिछले 150-155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कम है। जहीर ने कहा, ‘इंतजार लंबा था और इतने महीनों के बाद खेल रहे किसी भी व्यक्ति के लिए खेल में वापसी करना हमेशा मुश्किल होता है।’ उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से मयंक ने गेंदबाजी की, मैं उससे खुश हूं। यह महत्वपूर्ण है। उन्हें खेल में बने रहना था। वह 20 ओवर तक क्रीज पर रहे। उन्होंने चार ओवर गेंदबाजी की है। उनका प्रदर्शन और बेहतर होने वाला है। जैसे-जैसे वह और खेलेंगे, उनकी गति और बेहतर होती जाएगी, मैं इसे इसी तरह देख रहा हूं।’