Health&wellnessLatest news

खाली पेट एक चम्मच चिया सीड्स कई बीमारियों से देंगे सुरक्षा, इन समस्याओं में तो माना जाता है वरदान

दुनियाभर में हुए तमाम शोध इस बात पर प्रकाश डालते हैं कि अगर हम सभी अपने खान-पान को ठीक कर लें तो ये कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में लाभकारी हो सकता है। आहार में उन चीजों की मात्रा अधिक से अधिक रखने की सलाह दी जाती है जिनसे शरीर के लिए आवश्यक अधिकतर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सके। चिया सीड्स ऐसे ही लाभकारी माने जाते हैं जिनसे हमारी सेहत को विशेष लाभ मिल सकता है।
चिया सीड्स हाल के वर्षों में एक सुपरफूड के रूप में काफी लोकप्रिय हुए हैं। ये छोटे-छोटे बीज दिखने में साधारण लगते हैं, लेकिन इनके पोषक तत्व और स्वास्थ्य लाभ बहुत अधिक हैं। ये सीड्स तमाम प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जिनकी हमारे शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है। पोषक तत्वों का खजाना हैं चिया सीड्स में मौजूद पोषक तत्व हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और रक्त शर्करा प्रबंधन में भी मदद करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सुबह खाली पेट चिया सीड्स का सेवन करना सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है। इनमें प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जिन्हें अध्ययनों में कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए जाना जाता रहा है।
पाचन की दिक्कतें होती हैं दूर
चिया सीड्स में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं। यही कारण है कि यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों की सेहत सुधारता है। साल 2010 में हुए अध्ययनों के अनुसार, चिया सीड्स में पाया जाने वाला फाइबर आंतों में पानी सोखकर जेल जैसा बनाता है, जिससे पाचन क्रिया सुचारू रहती है। फाइबर कब्ज को दूर करता है और आंतों की सफाई में सहायक होता है। चिया सीड्स शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं और लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं। इससे पाचन स्वास्थ ठीक रखता है और पेट की तमाम बीमारियों से राहत मिलती है।
empty stomach chia seeds khane ke fayde why chia seeds are good for health
हृदय रोग का कम होता है खतरा
चिया सीड्स में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय के लिए फायदेमंद माना जाता है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशियन में 2014 में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, ओमेगा-3 वाली चीजें हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और सूजन को कम करने में सहायक हैं। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करता है और हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है जिससे हृदय पर दबाव कम पड़ता है। हृदय रोगों से बचे रहने के लिए ये बहुत फायदेमंद है। चिया सीड्स के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर धीरे-धीरे शुगर को रिलीज करता है जो टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक है। अगर आप वजन घटाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उसमें भी इन सीड्स से विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। चिया सीड्स वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं क्योंकि ये पेट में पानी सोखकर फूल जाते हैं और भूख को कम करते हैं। फाइबर भूख को नियंत्रित करता है और लो कैलोरी होने के कारण ये वजन नहीं बढ़ाते। इनमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स मौजूद होते हैं, वर्कआउट से पहले इन्हें लेने से स्टैमिना बढ़ता है और शरीर फिट बना रहता है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

Related Articles

Back to top button