Latest newsSports
रोहित-कोहली का संन्यास बड़ा झटका, 2018 से सिर्फ दो भारतीयों ने इंग्लैंड में 40+ की औसत से रन बनाए

भारत को अगले महीने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। 20 जून से हो रही इस सीरीज के साथ भारतीय टीम के नए टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत हो जाएगी। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को पिछले 10 दिनों के अंदर दो बड़े झटके लगे। टेस्ट में नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने सात मई और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट से संन्यास ले लिया। यह इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका रहा। कोहली का इस दौरे के लिए चुना जाना तय माना जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने बीसीसीआई और भारतीय फैंस को चौंका दिया। रोहित और कोहली दोनों ने इंग्लैंड में खूब रन बनाए हैं और ऐसे में उनका संन्यास लेना भारत के लिए घातक साबित हो सकता है। साल 2018 से इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट में केवल दो भारतीयों ने 40 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। ये दोनों बल्लेबाज रोहित और कोहली ही हैं।
कोहली और रोहित सबसे सफल
साल 2018 से लेकर अभी तक इंग्लैंड में टेस्ट में कोहली ने भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 23 पारियों में 41.82 की औसत से 962 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, हिटमैन ने इस दौरान इंग्लैंड में 12 पारियां खेलीं और 44.54 की औसत से 490 रन बनाए। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वह इंग्लिश सरजमीं पर साल 2018 से टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में छठे स्थान पर हैं। हिटमैन से ज्यादा और विराट से कम रन वाले पांच बल्लेबाजों में चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत शामिल हैं। पुजारा ने साल 2018 से लेकर अब तक इंग्लैंड में 22 पारियों में 32.40 की औसत से 648 रन बनाए। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल है। वहीं, राहुल ने इस दौरान 18 पारियों में 34.11 की औसत से 614 रन बनाए। इनमें दो शतक और एक अर्धशतक है। रहाणे ने 21 पारियों में 26.90 की औसत से 565 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक शामिल है। वहीं, पंत ने 17 पारियों में 32.70 की औसत से 556 रन बनाए। इनमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। हिटमैन के बाद सातवें स्थान पर रवींद्र जडेजा हैं। जडेजा ने इस दौरान 15 पारियों में 33.21 की औसत से 465 रन बनाए। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।

रोहित-कोहली की कमी खलेगी
ऐसे में इंग्लैंड जैसी अहम सीरीज से पहले रोहित और कोहली का संन्यास टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। इस साल एक युवा भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करती दिखेगी। दौरे के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया जा सकता है। वहीं, ऋषभ पंत उपकप्तान बनाए जा सकते हैं। हालांकि, रोहित और कोहली को टेस्ट में कौन रिप्लेस करेगा यह तो समय ही बताएगा। इस दौरे पर इन दोनों की कमी खलना तय है।