हमले से पहले पाकिस्तान को क्यों बताया, हमने कितने विमान खोए? जयशंकर के बयान पर राहुल का पलटवार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब उस पर राजनीतिक बयानबाजी भी जोड़ पकड़ने लगी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर की एक टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर नए आरोप लगाए गए हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि हमारे हमले से पहले पाकिस्तान को इसकी जानकारी देना एक अपराध था। राहुल गांधी ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया। राहुल ने सवाल किया है कि ऐसा करने के लिए किसने अधिकृत किया? और इसके कारण हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए? राहुल गांधी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, “विदेश मंत्री जयशंकर का ऐसा कहना सिर्फ बयानबाजी नहीं है- यह निंदनीय है। इसलिए मैं फिर से पूछूंगा- हमने कितने भारतीय विमान खो दिए? क्या ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पाकिस्तान को पता था कि हम हमला करने वाले हैं? यह कोई चूक नहीं थी। यह एक अपराध था। और देश को इस बारे में सच्चाई जानने का हक है।”



