Latest newsMumbai news
‘सरकारी महिला कर्मचारियों को नहीं लेना चाहिए लाडकी बहिन योजना का लाभ’, बोले चंद्रशेखर बावनकुले

महाराष्ट्र में सत्तारूढ महायुति सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली लाडकी बहिन योजना हमेशा से ही चर्चा में रही है। इसी बीच महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को इस योजना को लेकर अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि लाडकी बहिन योजना का लाभ सिर्फ गरीब महिलाओं के लिए है, सरकारी महिला कर्मचारियों को इस योजना का लाभ नहीं लेना चाहिए। मंत्री ने कहा कि कुछ सरकारी महिला कर्मचारियों ने गलत तरीके से योजना का लाभ उठाया है, जबकि वे इसके लिए पात्र नहीं हैं। सरकार ऐसे मामलों में ₹1,500 की राशि वापस लेगी, और कुछ विभागों ने जांच भी शुरू कर दी है। बता दें कि यह योजना महाराष्ट्र में भाजपा सरकार की प्रमुख योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता दी जाती है।



