Latest newsPodcast
कोलकाता से मेजबानी छीनकर गुजरात को देने पर भड़की पश्चिम बंगाल सरकार, सियासत करने का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों को कोलकाता के ईडन गार्डन्स से हटाकर गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित करने के फैसले पर नाराजगी जताई है। बीसीसीआई के इस फैसले पर पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि मैं पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फैसले के पीछे की राजनीतिक मंशा को लेकर बात कर चुका हूं। अब जो घटनाएं सामने आई हैं, उससे यह और साफ हो गया है। बता दें कि बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग बॉडी ने कोलकाता में संभावित बारिश के पूर्वानुमान के आधार पर मैच शिफ्ट करने की बात कही थी। लेकिन बिस्वास ने दावा किया कि यह फैसला केवल मौसम पर आधारित नहीं था, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक उद्देश्य थे।



