Latest newsMumbai news

महाराष्ट्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर; तीन लोगों की मौत, आठ घायल

महाराष्ट्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को भीषण टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह अहिल्यानगर जिले में तेज रफ्तार ट्रक और निजी बस की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। घटना संगमनेर इलाके में कोल्हार-घोटी राज्य राजमार्ग पर सुबह करीब 6 बजे हुई।
लोनी से संगमनेर जा रहा ट्रक मुंबई से शिरडी जा रही लग्जरी बस से टकराया
एक अधिकारी ने बताया कि लोनी से संगमनेर की ओर जा रहा ट्रक मुंबई से शिरडी की ओर जा रही लग्जरी बस से टकरा गया। उन्होंने बताया कि बस में सवार दो यात्रियों और ट्रक के सह-चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में बस के आठ यात्री भी घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान संगमनेर के रहने वाले ट्रक के सह-चालक फिरोज लाला शेख (46) और हरियाणा की बस यात्री अंजू रवींद्र वाल्मिक (39) और संगमनेर के प्रवीण सोपान कंदलकर (28) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि संगमनेर तालुका पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button