Latest newsMumbai news

‘पुल पर बहुत भीड़ थी, वाहनों के कारण जाम हो गई सड़क’, पीड़ितों ने बताई पुणे हादसे की वजह

महाराष्ट्र में पुणे के मावल तहसील में रविवार दोपहर को इंद्रायणी नदी पर बना 32 साल पुराना लोहे का पैदल पुल ढह गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए गए। पुल को पहले से ही असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह पर्यटकों की भीड़ को बताया गया। उन्होंने मौके पर लगे चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज किया। इस वजह से पुल पर भीड़ बढ़ी और वह धराशायी हो गया। घटना में घायल हुए लोगों में से एक ने बताया कि पुल पर बहुत भीड़ थी। दोनों तरफ से आने वाले वाहनों के कारण सड़क जाम हो गई थी। भीड़ एक जगह पर इकट्ठी हो गई और पुल गिर गया। पुल के बीच में खड़े लोग बह गए। हम पत्थरों पर गिर गए और घायल हो गए। घायल हुए लोगों में से एक सुनील कुमार ने बताया, ‘जब मैं पुल पर था, तो मुझे लगा कि यह हिल रहा है, और जब तक मैं अपनी बहन को यह बात बता पाता, पुल गिर गया। मुझे फ्रैक्चर हो गया है। हमें यहां अच्छा इलाज मिल रहा है।’
Pune Bridge collapse incident on the Indrayani River: victims told the reason Know all about it
इंद्रायणी नदी पर पुल गिरने की घटना में घायल हुए लोगों में से एक बादल ने बताया, ‘घटना के 15 मिनट के भीतर ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर आ गई। मेरे पैर और पीठ में चोट आई है। यह घटना इसलिए हुई, क्योंकि बहुत सारे लोग एक जगह पर इकट्ठा हो गए थे।’
पुल पर मौजूद थे 100 से अधिक लोग
हादसे के वक्त पुल पर 100 से अधिक लोग मौजूद थे। यह पर्यटकों और पिकनिक मनाने वालों के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा दोपहर 3:30 बजे कुंदामाला में हुआ। पिछले कुछ दिनों से यहां भारी बारिश हो रही है, जिससे नदी का बहाव स्थिर है।

Related Articles

Back to top button