Latest newsMumbai news

बीजद प्रमुख नवीन पटनायक की मुंबई में होगी सर्जरी; कैब में महिला पायलट के साथ यौन उत्पीड़न

एयरलाइन की एक महिला पायलट ने शहर में उबर कैब के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने कैब ड्राइवर और दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11.15 बजे तब हुई जब 28 वर्षीय महिला दक्षिण मुंबई से अपने घर घाटकोपर लौट रही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति नौसेना अधिकारी हैं, लेकिन सरकारी आवास न मिलने के कारण वह नौसेना आवासीय परिसर में रहते हैं, जबकि वह घाटकोपर में रहती हैं। बृहस्पतिवार रात दक्षिण मुंबई के एक रेस्तरां में रात्रि भोजन के बाद उनके पति ने उनके लिए उबर कैब बुक की। महिला के अनुसार, कैब ड्राइवर ने 25 मिनट बाद रूट बदल दिया और दो पुरुषों को कैब में बैठने दिया। उनमें से एक पीछे की सीट पर उनके बगल में बैठा था। उसने ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। जब उन्होंने चिल्लाया तो उसने धमकी दी और ड्राइवर ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। कुछ दूरी के बाद आरोपियों ने हाईवे पर पुलिस चेकिंग देखी और दोनों यात्री कैब से उतरकर भाग गए। महिला ने बताया कि जब उन्होंने ड्राइवर से पूछा कि उसने दोनों को कैब में क्यों बैठने दिया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

बीजद प्रमुख नवीन पटनायक की मुंबई में होगी सर्जरी

बीजू जनता दल के नेता और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की मुंबई के एक निजी अस्पताल में सर्जरी होनी है। यह सर्जरी सर्वाइकल आर्थराइटिस की होगी। ऐसे में बीजद समर्थक और कार्यकर्ता अपने नेता के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मंदिरों में प्रार्थना कर रहे हैं। बीजद के कई शीर्ष नेता और कार्यकर्ता रविवार को बालासोर जिले के बाबा जादेश्वर मंदिर और लिंगराज मंदिर में इकट्ठा हुए और नवीन पटनायक के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। बीजद नेता और भुवनेश्वर की मेयर सुलोचना दास ने कहा कि नवीन पटनायक सिर्फ बीजद तक सीमित नहीं हैं और वे ओडिशा के जननेता हैं, जिन्हें ओडिशा के लोग बेहद प्यार करते हैं।

Related Articles

Back to top button