बी प्राक का क्रिप्टिक पोस्ट, क्या दिलजीत दोसांझ को निशाना बना रहे सिंगर? बोले- ‘शर्म आनी चाहिए…’

पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ को अपनी आगामी पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर भी हैं। बीते दिनों से अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में अब सिंगर-म्यूजिशियन बी प्राक ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है, जिसे दिलजीत दोसांझ की हालिया फिल्म विवाद से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। आइए जानते हैं बी प्राक ने क्या कहा। ‘सरदार जी 3’ फिल्म विवादों के बीच मशहूर गायक-संगीतकार बी प्राक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘कई आर्टिस्ट अपना जमीर ही बेच चुके ने। फितेह मुंह तुहाड़े ( जिसका अर्थ है कि कई आर्टिस्ट अपना जमीर ही बेच चुके हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए)।’ हालांकि बी प्राक ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन नेटिजेंस का मानना है कि यह पोस्ट दिलजीत दोसांझ पर सीधा कटाक्ष है, क्योंकि यह उनकी आगामी फिल्म ‘सरदार जी 3’ के विवादों के बीच आया है।



