Celebrity newsLatest news

‘बॉर्डर 2’ के सेट से वरुण धवन ने शेयर किया ‘घर कब आओगे’ का खास वीडियो, अहान शेट्टी-सोनू निगम भी गाते दिखे गाना

वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज किया गया। फिल्म के इसी गाने को लेकर आज वरुण ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वरुण और अहान शेट्टी के साथ सोनू निगम फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का गाना ‘घर कब आओगे’ गाते नजर आ रहे हैं। वरुण ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर ‘बॉर्डर 2’ के सेट से फिल्म के गाने ‘घर कब आओगे’ का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कुछ जवान हारमोनियम के साथ ‘घर कब आओगे’ को गाते नजर आ रहे हैं। वहीं वरुण धवन, अहान शेट्टी और सोनू निगम भी गाना गाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और उनके बीच जमकर वायरल हो रहा है।

‘घर कब आओगे’ गाना
हाल ही में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के गाने ‘घर कब आओगे’ के वीडियो को जैसलमेर में लॉन्च किया गया। इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान और कई नामचीन हस्तियां भी शामिल रहीं। ‘घर कब आओगे’ गाने को लेकर सोनू निगम की काफी प्रशंसा हो रही है।

बॉर्डर 2 फिल्म के बारे में
‘बॉर्डर 2’ 1997 की हिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित एक आगामी हिंदी वॉर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button