Latest newsSports

पोलार्ड की तूफानी पारी पर भारी पड़ा डुप्लेसिस का शतक, सुपर किंग्स ने MI को हराया, फाफ टॉप पर पहुंचे

मेजर लीग क्रिकेट में रविवार को टेक्सास सुपर किंग्स और एमआई न्यूयॉर्क के बीच मुकाबला खेला गया। डलास में खेले गए इस मैच में सुपर किंग्स ने कप्तान फाफ डुप्लेसिस के शतक की बदौलत न्यूयॉर्क को 39 रन से हरा दिया। डुप्लेसिस ने 53 गेंद पर पांच चौके और नौ छक्के की मद से नाबाद 103 रन की पारी खेली। टेक्सास सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 223 रन बनाए। जवाब में एमआई न्यूयॉर्क की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 184 रन ही बना सकी। कीरोन पोलार्ड की 39 गेंद में 70 रन की तूफानी पारी भी बेकार गई। यह इस सीजन डुप्लेसिस का दूसरा शतक रहा। इससे पहले उन्होंने सेन फ्रैंसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ 51 गेंद में 100 रन बनाए थे।

Related Articles

Back to top button