Latest newsSports
कौन बनेगा पाकिस्तान टीम का नया टेस्ट कोच? वसीम अकरम ने इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज का नाम सुझाया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने वजूद की तलाश में है। हाल फिलहाल में इस टीम का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो हश्र हुआ है, वह किसी से छिपा नहीं है। एक के बाद एक टूर्नामेंट में पहले दौर से ही बाहर होने के बाद टीम और मैनेजमेंट स्तर पर कई बदलाव हुए। हालांकि, इसका फायदा नहीं मिला। कोच से लेकर खिलाड़ियों को हटाया गया, लेकिन फिर भी टीम के प्रदर्शन में सुधार नहीं है। हाल फिलहाल में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने माइक हेसन को सीमित ओवर क्रिकेट का मुख्य कोच नियुक्त किया था, जो गैरी कर्स्टन के जाने के बाद से खाली था। अब पीसीबी के सामने नए टेस्ट कोच को लाने की जिम्मेदारी है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम ने एक नाम का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि यूनुस खान टेस्ट में पाकिस्तान के मुख्य कोच पद के लिए उपयुक्त हैं।
अकरम ने यूनुस को लेकर क्या कहा?
अकरम ने कहा कि यूनुस में लंबे प्रारूप में राष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने की क्षमता है। पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने कराची में एक कार्यक्रम में कहा, ‘मेरा मानना है कि यूनुस एक बहुत अच्छा विकल्प है। वह मेरी पसंद होगा लेकिन सब कुछ उसकी उपलब्धता और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सोच पर निर्भर करता है।’ यूनुस इससे पहले 2021 में दो साल के लिए पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच नियुक्त हुए थे। उन्होंने हालांकि बोर्ड के कुछ अधिकारियों के साथ मतभेद के कारण छह महीने में ही इस्तीफा दे दिया था। तब तेज गेंदबाज हसन अली के साथ भी उनका विवाद हुआ। वह इस साल की शुरुआत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान की टीम से मेंटर के तौर पर जुड़े थे। टेस्ट कोच के पद के लिए मिस्बाह उल हक, अजहर महमूद और सकलैन मुश्ताक के नाम चर्चा में हैं, लेकिन वसीम ने अच्छी युवा टीम बनाने के लिए यूनुस का समर्थन किया। अकरम ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यूनुस खिलाड़ियों की मानसिकता बदल सकते हैं और टेस्ट टीम में नयापन ला सकते हैं।’

गिलेस्पी ने टेस्ट कोच का पद छोड़ा था
टेस्ट कोच का पद जेसन गिलेस्पी के छोड़ के जाने के बाद से खाली है। गिलेस्पी और कर्स्टन को पीसीबी ने एक साथ कोच नियुक्त किया था, लेकिन पाकिस्तानी बोर्ड और खिलाड़ियों से मतभेद के बाद पहले कर्स्टन और फिर गिलेस्पी ने इस्तीफा दे दिया था। फिर आकिब जावेद काफी समय अंतरिम कोच रहे। गिलेस्पी ने तो हाल फिलहाल में पीसीबी पर उनकी सैलरी अब तक नहीं देने का भी आरोप लगाया था।