Celebrity newsLatest news

पूनम ढिल्लों ने शेयर किया ऋषि कपूर के साथ काम करने का अनुभव, नीतू सिंह को लेकर कही ये बात

पूनम ढिल्लों इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं, जिन्होंने कई दमदार फिल्मों में काम किया है। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ भी उन्होंने फिल्में कीं। हाल ही में पूनम ढिल्लों ने चिंटू जी के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दी।

शादी के बाद नीतू कपूर ने लिया इंडस्ट्री से दूर होने का फैसला
अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने हाल ही में दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के साथ काम का अनुभव शेयर किया। साथ ही याद किया कि अभिनेत्री नीत कपूर ने ऋषि कपूर से शादी के बाद धीरे-धीरे अपने अभिनय करियर से दूरी बना ली थी। ऋषि कपूर और नीतू कपूर 70 और 80 के दशक में सबसे चर्चित और पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ी में शामिल थे। बाद में दोनों ने शादी रचा ली और शादी के बाद नीतू कपूर ने खुद को लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला किया। इंडस्ट्री से ब्रेक लेने से पहले नीतू सिंह की आखिरी फिल्म ‘गंगा मेरी मां’ (1983) थी। हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में पूनम ढिल्लों ने उन दिनों का अनुभव शेयर करते हुए कहा कि जब तक वे इंडस्ट्री में आईं, नीतू कपूर पहले ही इंडस्ट्री से दूर हो चुकी थीं। अभिनेत्री ने कहा, ‘जब मैं इंडस्ट्री में आई, तब उनकी शादी हुई ही थी। नीतू ने लगभग एक्टिंग छोड़ दी थी। मैं शादी में शामिल हुई थी और तब मैं फिल्मों में आई ही थी, लेकिन मैं उनका रोमांस नहीं देख पाई, क्योंकि मैं उस समय इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं थी’।

कपूर परिवार की मेहमाननवाजी को किया याद
पूनम ढिल्लों ने ऋषि कपूर के साथ ‘बीवी ओ बीवी’ फिल्म की शूटिंग के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि माहौल सकारात्मक और गर्मजोशी से भरा रहता था। यह कपूर परिवार की उदारता के कारण था। अभिनेत्री ने कपूर परिवार की मेहमाननवाजी की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि कपूर परिवार अक्सर पंजाबी खाना परोसता। अभिनेत्री ने कहा कि वे जब भी उनके घर जातीं तो अक्सर नीतू कपूर खुद खाना बनातीं और प्यार से परोसती थीं।

Related Articles

Back to top button