Latest newsWorld news

पांच महीनों तक हूती विद्रोहियों की कैद में रहा भारतीय रिहा, ओमान ने की छुड़ाने में मदद

युद्धग्रस्त यमन में हूती विद्रोहियों की हिरासत में लगभग पांच महीने तक रखे गए एक भारतीय नागरिक को रिहा कर दिया गया है। केरल के रहने वाले अनिल कुमार रवींद्रन कार्गो जहाज एमवी इटर्निटी सी के क्रू सदस्य थे और उन्हें 7 जुलाई से हिरासत में ले लिया गया था। विदेश मंत्रालय ने  रवींद्रन की रिहाई का स्वागत किया है। मंत्रालय ने बताया कि वह मंगलवार को मस्कट पहुंच चुके हैं और जल्द ही भारत लौटने वाले हैं। मंत्रालय के मुताबिक, उनकी सुरक्षित रिहाई और वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार लगातार अलग-अलग पक्षों के साथ समन्वय में लगी हुई थी। बयान में कहा गया कि भारत सरकार इस रिहाई को संभव बनाने में सहयोग के लिए ओमान की सल्तनत की आभारी है।

Related Articles

Back to top button