सनी-बॉबी को छोड़ करण देओल ने क्यों किया धर्मेंद्र की अस्थियों का विसर्जन ? पुजारी ने बताई असल वजह

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को मुंबई में हुआ था। उनके निधन से देओल परिवार समेत पूरी इंडस्ट्री शोक में चली गई। अब परिवार ने धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित कर दी हैं। अस्थि विसर्जन हरिद्वार में गंगाजी में किया गया। खास बात ये रही कि सनी देओल और बॉबी देओल की बजाय पोते करण देओल ने धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित कीं। इस बारे में अब पुजारी रोहित श्रोत्रिय ने विस्तृत जानकारी दी है। पुजारी रोहित श्रोत्रिय ने एएनआई को बताया कि धर्मेंद्र की अस्थियों का विसर्जन बुधवार को हरिद्वार के हर की पौड़ी पर किया गया। जहां उनके पोते करण देओल ने अस्थि विसर्जन किया। पुजारी ने बताया कि धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य यहां आए थे। वे हर की पौड़ी पर अस्थियां विसर्जित करना चाहते थे, लेकिन किसी कारणवश सनी देओल और बॉबी देओल नहीं जा सके। इसलिए धर्मेंद्र के पोते करण देओल ने अस्थियों का विसर्जन किया। साथ ही पिंडदान की रस्म भी निभाई गई। इस दौरान सनी देओल और बॉबी देओल का पूरा परिवार इसमें शामिल हुआ। विसर्जन से पहले की रस्में एक निजी होटल में पूरी की गईं।



