Latest newsPodcast

कांग्रेस की आधार और वोटर कार्ड को लिंक कराने की मांग पर भाजपा का हमला, कहा- यह बेशर्मी से भरा…

कांग्रेस की आधार और वोटर कार्ड को लिंक कराने की मांग पर भाजपा ने बड़ा हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि यह कांग्रेस का बेशर्मी से भरा पलटवार है। जब 2021 में भाजपा संसद में यह प्रस्ताव लेकर आई तो कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। अब वही कांग्रेस आधार और वोटर आईडी को लिंक करने की मांग कर रही है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर आधार को वोटर आईडी से जोड़ने के केंद्र के प्रस्ताव के खिलाफ 2021 में संसद में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को याद किया और कहा कि अब कांग्रेस भी यही चाहती है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि 2021 में मोदी सरकार ने वोटर आईडी को आधार से स्वैच्छिक रूप से जोड़ने का प्रस्ताव रखा। कांग्रेस ने संसद के अंदर तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया और चिल्लाया कि आधार केवल लक्षित लाभ वितरण के लिए है। इसे वोटर आईडी से नहीं जोड़ा जा सकता! अब  2025 में कांग्रेस वोटर आईडी को सत्यापित करने के लिए आधार चाहती है। वही आधार। वही वोटर आईडी। बस पाखंड का पर्दाफाश। वोट के लिए कुछ भी – भले ही इसका मतलब बेशर्मी से पलटवार हो।इससे पहले गुरुवार को बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग की तरफ से वोटर लिस्ट की विशेष जांच कराने के एलान पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के दौरान कहा कि बिहार में वोटर लिस्ट की विशेष जांच जारी रहेगी। कोर्ट ने चुनाव आयोग (ईसीआई) से कहा है कि वो इस प्रक्रिया में आधार कार्ड, राशन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड को पहचान पत्र के रूप में मानने पर विचार करे। साथ ही तीन मुद्दों पर जवाब दाखिल करे। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 28 जुलाई तय की। बता दें कि चुनाव आयोग के इस फैसले को विपक्षी दलों ने चुनौती दी थी, क्योंकि उन्हें डर था कि इससे कई वैध वोटरों को वोट देने के अधिकार से वंचित किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button