Celebrity newsLatest news

अब दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर संदीप वांगा के विवाद में कूदे राम गोपाल वर्मा, एक्टर्स को लेकर कही ये बात

राम गोपाल वर्मा अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बीच हुए विवाद पर राम गोपाल वर्मा ने अलग ही बात कही है। क्या बोले हैं डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा जानिए?

एक्टर कह सकता है कि सिर्फ एक घंटे काम करेगा
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से की गई बातचीत के दौरान राम गोपाल वर्मा ने कहा, ‘मैं कह सकता हूं कि 23 घंटे काम करना चाहता हूं। वहीं एक्टर कह सकता है कि वह सिर्फ एक घंटे काम करना चाहता है। यह उनका फैसला है। लेकिन एक इंसान दूसरे इंसान को किसी काम के लिए कैसे मजबूर कर सकता है? और वे एक-दूसरे के साथ काम करने या न करने पर सहमत हो सकते हैं। मगर इस बात को बाद में बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।’ यह बयान राम गोपाल वर्मा ने संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका पादुकोण के बीच हुए विवाद को लेकर दिया है।

क्या था दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा का मामला
दीपिका पादुकाेण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में काम करने के दौरान 6 से 8 घंटे की ही शूटिंग करने की डिमांड रखी। इसका कारण यह था कि वह अपनी बेटी दुआ को भी समय देना चाहती थी तो और पूरा वक्त शूटिंग पर नहीं रहना चाहती थीं। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘स्पिरिट’ से रिप्लेस कर दिया, उनकी जगह तृप्ति डिमरी को लिया गया। संदीप रेड्डी ने बाद में एक सोशल मीडिया पोस्ट भी की थी, जिसमें दीपिका को भला-बुरा भी कहा था। इसके बाद ही इस विवाद से तुल पकड़ा और कई लोगों का साथ दीपिका पादुकोण को मिला।  संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से बाहर होने के बाद दीपिका पादुकोण एटली के निर्देशन में एक फिल्म ‘AA22xA6’ कर रही हैं। इसमें लीड हीरो के रोल में अल्लू अर्जुन हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी इन दिनों दीपिका पादुकोण कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button