Celebrity newsLatest news

अलग तरह का काम करना चाहते हैं रणदीप हुड्डा, अगली फिल्म को लेकर दी खास जानकारी

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी अलग तरह की अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में फिल्म ‘जाट’ में नजर आने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा ने इस बात का इजहार किया है कि वह ऐसी फिल्म करना चहते हैं जो उनके पेट में आग लगा दे, जिससे उनकी काम करने की इच्छा जाग जाए।

अगली फिल्म करने को लेकर पेट में जलती है आग
अभिनेता ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताया। उनके मुताबिक उनकी कुछ फिल्मों पर काम हो रहा है। एएनआई से बात करते हुए रणदीप हुड्डा ने कहा ‘हम इस वक्त ऐसी जगह पर हैं, जहां पर हमें चुनना है। और यही वह चीज है, जो मेरे पेट में अगली फिल्म करने की आग बढ़ाती है।’
आपको बता दें कि रणदीप हु्ड्डा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ऑपरेशन खुकरी’ में काम कर रहे हैं। यह फिल्म असली घटना पर आधारित है। साल 2000 में 233 भारतीय सैनिकों को बंधक बना लिया गया था। इन लोगों को ‘ऑपरेशन खुकरी’ के तहत बचाया गया था। यह बहुत जोखिम भरा अभियान था।
फिल्म बनाने के लिए अधिकार हासिल किए
फिल्म में रणदीप हुड्डा मेजर जेनेरल पाल पुनिया के किरदार में नजर आएंगे। पाल पुनिया 14वीं मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री के कमांडर थे। उन्होंने इस अभियान में समझौता कराने में अहम किरदार निभाया था।
इस साल के शुरुआत में, रणदीप हुड्डा और राहुल मित्रा फिल्म्स ने इस घटना पर फिल्म बनाने के लिए अधिकार हासिल किए थे। इससे पहले रणदीप हुड्डा सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ में नजर आए थे। फिल्म में उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई थी। यह फिल्म हिट रही थी। फिल्म में दिखाया गया था कि दक्षिण भारत में एक अपराधी अपना साम्राज्य फैला देता है। आखिर में एक नायक इस साम्राज्य को चंद घंटों में मिटा देता है।
रणदीप मैचबॉक्स का होंगे हिस्सा
रणदीप जल्द ही अभिनेता जॉन सीना के साथ एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मैचबॉक्स’ में नजर आएंगे। यह फिल्म बचपन के दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी दिखाएगी। यह लोग दुनिया को एक बड़ी तबाही से रोकेंगे।

Related Articles

Back to top button