Latest newsMumbai news

मुंबई में बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, हाईअलर्ट पर पुलिस; लोगों को घर में रहने की सलाह

मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई जगहों से जलभराव की तस्वीरें सामने आई हैं। स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घरों से बाहर निकलने से बचें। मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में जाने से बचने की हिदायत दी है। मुंबई के अधिकारियों ने कहा है कि लोगों को सावधानी से गाड़ी चलाने की एडवाइजरी भी जारी की गई है। संबंधित विभागों के अधिकारियों के मुताबिक अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह मुस्तैद और सतर्क हैं। आपात स्थिति में मुंबईवासियों को सहायता के लिए 100/112/103 नंबर डायल करने को कहा गया है।

मौसम बिगड़ने की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा में 25 से 28 जुलाई तक भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब डिप्रेशन में बदल चुका है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं और मूसलधार बारिश होने की संभावना है।

भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक, 25 जुलाई को मयूरभंज और क्योंझर जिलों में अत्यधिक भारी बारिश (21 सेंटीमीटर से अधिक) हो सकती है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 10 अन्य जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और राहत कार्यों के लिए तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। समुद्री तूफान की आशंका के चलते मछुआरों को 28 जुलाई तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button