Celebrity newsLatest news

नई फिल्म के लिए सनी देओल ने मिलाया फरहान अख्तर से हाथ, निभाएंगे बड़ा किरदार

सनी देओल ने हाल ही में ‘गदर 2’ और ‘जाट’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में कम किया है। इन फिल्मों की कामयाबी के बाद वह काफी मशहूर हुए हैं। अब वह लगातार कई फिल्में साइन कर रहे हैं। फिलहाल सनी देओल के पास ‘लाहौर 1947’, ‘रामायण’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी बड़ी फिल्में हैं। खबर है कि सनी देओल ने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ एक नई फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रोजेक्ट एक एक्शन थ्रिलर है। पिंकविला के मुताबिक सनी देओल पहली बार एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ काम करने जा रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों के बीच कुछ वक्त से बातचीत चल रही है। वे एक बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म पर साथ काम करने के लिए तैयार हैं। सनी देओल को स्क्रिप्ट पसंद आई है। वह फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ इस फिल्म में काम करने को लेकर तैयार हैं।
Sunny Deol To Collaborate With Farhan Akhtar For Larger Than Life Action Thriller film
फिल्म में सनी देओल का बड़ा किरदार होगा
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में सनी देओल ऐसी भूमिका में होंगे जिसे दर्शक देखना पसंद करते हैं। एक्सेल भी यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहा है कि सनी देओल के साथ उनकी पहली फिल्म ऐसी हो जिससे सिनेमा देखने वाले दर्शकों को यह एक उपहार की तरह लगे।
बालाजी निर्देशन में डेब्यू करेंगे
यह भी कहा जा रहा है कि तमिल फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके बालाजी इस प्रोजेक्ट से निर्देशन में कदम रखेंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो निर्माता इस साल दिसंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं। सनी देओल के काम की बात करें तो, वह जल्द ही वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 3 जनवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। अगले साल दिवाली पर उनकी फिल्म ‘रामायण’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button