Celebrity newsLatest news
फराह खान ने रसोइए दिलीप का नाम लेकर फर्जीवाड़ा को लेकर दी चेतावनी, बोलीं- ‘हम शिकायत कर रहे हैं’

फिल्म निर्देशक, निर्माता और कोरियोग्राफर फरहा खान और उनके कुक दिलीप एक कुकिंग शो और इसके बाद ट्रैलर शो से दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं। इसी बीच फराह ने एक शख्स के धोखेबाजी का कारनामा सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो दिलीप के नाम से फर्जी अकाउंट चला रहा था और उसने हजारों फॉलोअर्स बना लिए थे। फराह ने आज रविवार सुबह इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस फर्जी अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें 50,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे। इस अकाउंट ने खुद को ब्लॉगर बताया और फराह का नाम भी इस्तेमाल किया। इस इंस्टाग्राम स्टोरी पर फराह ने लिखा, “यह फर्जी अकाउंट है, और हम इसकी शिकायत कर रहे हैं।” उन्होंने धोखेबाज को टैग करते हुए कहा, “बेहतर होगा कि आप इसे हटा दें।” फराह के पोस्ट के कुछ ही मिनटों बाद, उस अकाउंट ने अपना नाम और फोटो बदल दिया और सारी पोस्ट हटा दीं। अब उस अकाउंट का नाम A1 ब्लॉगर है, और इसमें कोई पोस्ट नहीं है।



