Latest newsSports
दुष्कर्म के आरोप में फंसे PAK खिलाड़ी हैदर अली का करियर, भारत के खिलाफ इस यादगार मैच का थे हिस्सा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि उसके बल्लेबाज हैदर अली के खिलाफ इंग्लैंड में आपराधिक जांच चल रही है और उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस बीच ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने कहा है कि दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीसीबी ने कहा कि क्रिकेटर हैदर अली से जुड़ी जांच पाकिस्तान शाहीन टीम (पाकिस्तान ए टीम) के हालिया इंग्लैंड दौरे के दौरान हुई एक घटना को लेकर की जा रही है। पीसीबी ने 24 वर्षीय अली के खिलाफ जांच की प्रकृति के बारे में कुछ नहीं बताया। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि सोमवार को उन्हें दुष्कर्म की एक शिकायत मिली है। पुलिस ने बयान ने कहा, ‘हमने इस संबंध में एक 24 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह घटना बुधवार, 23 जुलाई 2025 को मैनचेस्टर के एक परिसर में हुई थी। आगे की पूछताछ तक उस व्यक्ति को ज़मानत पर रिहा कर दिया गया है।’ ब्रिटेन में पुलिस आमतौर पर जांच के इस चरण में संदिग्धों का नाम नहीं बताती है।पाकिस्तान की टीम का 15 दिवसीय दौरा 22 जुलाई को शुरू हुआ था। पीसीबी ने बयान में कहा, ‘अली को जांच के परिणाम आने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पीसीबी यूनाइटेड किंगडम की कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह से सम्मान करता है और जांच को अपनी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चलने देने के महत्व को स्वीकार करता है।’



