Latest newsPodcast

सत्तारूढ़ TMC का दावा- बिहार का वीडियो दिखाकर बंगाल को बदनाम कर रही भाजपा; केंद्रीय मंत्री का पलटवार

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सरकार और प्रदेश विधानसभा में विपक्षी दल भाजपा राजनीतिक मुद्दों पर एक बार फिर आमने-सामने की लड़ाई के मूड में दिख रहे हैं। राज्य सरकार की मंत्री और टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा, भाजपा ने पश्चिम बंगाल में झूठ, छल फैलाने और टीएमसी सरकार को बदनाम करने का अपना पुराना खेल फिर से शुरू कर दिया है। आज भाजपा ने अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि टीएमसी नेता जयंत दास एक पुलिस अधिकारी की निर्मम और बेखौफ होकर पीट रहे हैं। पांजा ने कहा, ‘सच्चाई यह है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल का है ही नहीं…’ उन्होंने कहा कि बिहार के मोतिहारी का वीडियो दिखाकर दुष्प्रचार कर रही भाजपा के इस खेल को टीएमसी ने फिर से पकड़ लिया है।

पीएम मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल पर भड़की भाजपा
दूसरी तरफ तृणमूल सांसद और महिला नेत्री महुआ मोइत्रा पर पलटवार करते हुए विपक्षी दल भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘…कुछ नेताओं ने नैतिकता की सभी सीमाएं पार कर दी हैं। कुछ दिन पहले बिहार में कांग्रेस और आरजेडी के मंचों से प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। आज तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद ने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है जो दुश्मन के लिए भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता…। घुसपैठ के मुद्दे को लेकर प्रधान ने सरकार की नीति स्पष्ट करते हुए कहा, ‘देश किसी भी बाहरी व्यक्ति को अवैध रूप से देश में रहने को बर्दाश्त नहीं करेगा।’

Related Articles

Back to top button