Latest newsMumbai news

कांग्रेस के AI वीडियो पर बवाल, महाराष्ट्र में भाजपा का प्रदर्शन; बताया देश की हर मां का अपमान

बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में रानजीतिक पार्टियां अपने-अपने मुद्दे के साथ चुनावी मैदान में अपने प्रतिद्वंदी को चुनौती देती दिख रही हैं। बयानबाजी का बाजर भी गर्म हो गया। ऐसे में अब इसका असर महाराष्ट्र तक देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में महाराष्ट्र भाजपा ने शनिवार को मुंबई और नासिक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिहार कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां पर आधारित एक कथित एआई जनित वीडियो साझा करने के खिलाफ किया गया। मामले में भाजपा ने आरोप लगाया है कि बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जो न सिर्फ प्रधानमंत्री की मां का बल्कि देश की हर मां का अपमान है। मुंबई में प्रदर्शन के दौरान भाजपा की विधान परिषद सदस्य चित्रा वाघ ने कहा कि यह केवल पीएम मोदी की मां का अपमान नहीं है, बल्कि देश की हर मां का अपमान है। उन्होंने कहा कि लगता है राहुल गांधी को शिष्टाचार और मर्यादा की सीख नहीं दी गई। वाघ ने ये भी कहा कि कांग्रेस बिहार चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है, इसलिए मुद्दों और घोषणापत्र की बजाय, अब निजी हमलों पर उतर आई है।

नासिक में भी हुआ विरोध प्रदर्शन
इसके साथ ही इस प्रदर्शन का असर नासिक में भी बड़े पैमाने पर देखने को मिला। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा विधायक देवयानी फरांडे ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को निशाना बनाने के लिए जो वीडियो बनाया, वह उसकी गिरी हुई सोच और नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह वीडियो दिखाता है कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा, इसलिए वह अब व्यक्तिगत स्तर पर हमले कर रही है। हालांकि दूसरी ओर कांग्रेस ने इस पूरे मामले में सफाई दी है। कांग्रेस ने वीडियो को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री या उनकी मां का कोई अपमान नहीं किया गया है। कांग्रेस का कहना है कि यह व्यंग्यात्मक वीडियो है, न कि किसी प्रकार का अपमान।

Related Articles

Back to top button