Latest newsUncategorized

अमेजन-फ्लिपकार्ट से करने वाले हैं फेस्टिव सीजन शॉपिंग? भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

अमेजन, फ्लिपकार्ट और कई ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर बहुत जल्द फेस्टिव सीजन सेल की शुरूआत होने वाली है। त्योहारों की खुशी में लोग फोन, लैपटॉप और गैजेस्ट खरीदने में इतने मशगूल हो जाते हैं कि छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना ही भूल जाते हैं। बाद में ये लापरवाहियां जेब पर भारी पड़ती हैं। यहां हम आपको उन 5 गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फेस्टिव सीजन शॉपिंग में करने से बचना चाहिए। सबसे बड़ी गलती है, त्योहार की खरीदारी बिना तय बजट के शुरू करना। बिना सीमा तय किए खर्च करने से खर्चा बढ़ता चला जाता है और आखिर में जेब ढीली हो जाती है। बेहतर होगा कि पहले से बजट तैयार करें और उसी के हिसाब से गिफ्ट, सजावट और अन्य सामान पर खर्च करें। त्यौहारों में मार्केट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ऑफर्स की भरमार रहती है। फ्लैश सेल, लिमिटेड टाइम ऑफर जैसी ट्रिक्स आपको तुरंत खरीदारी करने के लिए उकसाती हैं। लेकिन हर ऑफर फायदेमंद नहीं होता। सोच-समझकर तय करें कि वाकई में डील आपके काम की है या सिर्फ मार्केटिंग चाल है।
amazon flipkart festive season shopping mistakes to avoid budget friendly tips product review
दूसरे प्लेटफॉर्म से कंपेयर करें कीमत 
जल्दी खरीदारी करने और डिस्काउंट पाने के चक्कर में कई बार लोग प्राइस कंपेयर करना ही भूल जाते हैं। और जब प्रोडक्ट ऑर्डर कर देते हैं तो पता चलता है कि दूसरे फ्लेटफॉर्म पर यह और भी सस्ता मिल रहा है। आपको बाद में पछतावा न हो इसलिए किसी भी प्रोडक्ट का दो-तीन शॉपिंग एप पर प्राइस कंपेयर करना न भूलें। इससे आप प्रोडक्ट पर हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं। त्यौहारों में लोग क्रेडिट कार्ड से जमकर खर्च करते हैं, लेकिन यह सुविधा बाद में कर्ज़ का बोझ बना सकती है। अगर समय पर भुगतान नहीं किया गया तो भारी ब्याज देना पड़ता है। बेहतर है कि जहां तक संभव हो कैश या डेबिट कार्ड से शॉपिंग करें ताकि कर्ज़ का दबाव न बने।
5. प्रोडक्ट रिव्यू और सेलर की रेटिंग
अगर आप सेल में महंगा प्रोडक्ट खरीदने जा रहे हैं तो बिना यूजर रिव्यू पढ़े उसे ऑर्डर करना सबसे बड़ी गलती होगी। खासतौर पर अगर आप फोन, लैपटॉप या इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे महंगे आइटम्स ऑर्डर कर रहे हैं तो आपको कस्टमर रिव्यू जरूर पढ़ लेना चाहिए। क्योंकि फेस्टिव सीजन के दौरान ऑर्डर किया गया प्रोडक्ट यदि खराब निकल गया तो उसे एक्सचेंज करवाने में बहुत समय निकल जाता है। ऐसे में आपका फेस्टिव मूड खराब हो सकता है। इसके अलावा सेलर की रेटिंग भी जरूर देख लें। डिलीवरी अच्छी न होने पर लोग सेलर की रेटिंग गिरा देते है। हमेशा अच्छी रेटिंग वाले सेलर से ही प्रोडक्ट ऑर्डर करना बेहतर होता है।

Related Articles

Back to top button