Latest newsSports
क्रिकेट पिच पर किरकिरी से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारत के हाथ न मिलाने को लेकर ACC के सामने रोया रोना

एशिया कप 2025 में भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का रोना धोना चालू हो गया है। भारत से मैदान पर एक बार फिर किरकिरी करवाने के बाद पीसीबी ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) में शिकायत दर्ज कराई है। पीसीबी का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ न मिलाकर खेल भावना के खिलाफ काम किया। दरअसल, भारत ने न तो टॉस के दौरान और न ही मैच जीतने के बाद पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने न ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बातचीत की और मैच जीतने के बाद सीधे ड्रेसिंग रूम में लौट गए। इसे सांकेतिक बहिष्कार कहा जा रहा है।




