Celebrity newsLatest news
‘मेरे लिए यह सम्मान मेरी दुनिया है’, नेशनल अवॉर्ड मिलने पर रानी मुखर्जी ने दी प्रतिक्रिया

अभिनेत्री रानी मुखर्जी को हाल ही में फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड मिलने पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बुधवार को कहा कि अपने 30 साल के करियर का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतना एक भावुक क्षण है। रानी ने यह सम्मान अपने दिवंगत पिता राम मुखर्जी को समर्पित किया। मंगलवार को 71वें नेशनल फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया। आशिमा छिब्बर द्वारा निर्देशित यह फिल्म मार्च 2023 में रिलीज हुई।




